बरेली। विजिलेंस और रेलवे स्टाफ को अधिक दामों में बोतल बंद पानी बेचने पर इज्जतनगर मंडल की सीनियर डीसीएम ने सिटी स्टेशन का स्टाल सील कराकर जांच शुरू कराई है। सिटी स्टेशन पर यात्रियों को अधिक दामों में बोतल बंद पानी बेचने की शिकायतें विजिलेंस को कई दिनों से मिल रही थीं। बृहस्पतिवार को इज्जतनगर मंडल की विजिलेंस टीम सिटी स्टेशन पहुंची। टीम ने एक व्यक्ति से गुनीत नरुला के स्टाल से बोतल बंद पानी मंगाया। स्टाल पर मौजूद वेंडर ने 15 की बजाय बोतल के बीस रुपये लिए। थोड़ी देर बात सीआईटी ने बोतल मंगाई तो उन्हें भी बीस रुपये की दी। इसके बाद विजिलेंस टीम स्टाल पर पहुंची और परिचय देते हुए अधिक दामों में पानी बेचने पर स्टाल को सील कर दिया। इज्जतनगर मंडल की सीनियर डीसीएम नीतू ने बताया कि अधिक दामों पर पानी बेचने की जांच शुरू करने के आदेश एसीएम को दिए हैं।