फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर आयुक्त की फटकार सुनकर बिगड़ी वृद्धा की तबियत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। गणेशनगर निवासी मां-बेटी लंबे समय से गली में अतिक्रमण की शिकायत कर रहे थे। मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की तो निगम ने फर्जी निस्तारण कर दिया। मां-बेटी इसकी शिकायत लेकर कमिश्नर रणवीर प्रसाद से मिले तो उन्होंने नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. के पास भेज दिया। बेटी का आरोप है कि बार-बार शिकायत से बौखलाए नगर आयुक्त ने उनसे अभद्रता की और रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी दी, जिससे मां की तबियत बिगड़ गई। उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन

गणेशनगर में दिशा कोचिंग वाली गली में रहने वाली वृद्धा प्रतिभा मिश्रा का आरोप है कि उनकी गली में एक दबंग ने अतिक्रमण कर पक्का कमरा बना लिया है। उनका दरवाजा खुलना तक मुश्किल हो गया है। थाना सुभाषनगर, डीएम और एसएसपी से कई बार शिकायत की लेकिन समाधान नहीं हुआ। कई बार नगर आयुक्त से भी शिकायत की। इस पर मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत की लेकिन नगर निगम ने फर्जी निस्तारण कर दिया। शुक्रवार को प्रतिभा और उनकी बेटी सीमा मिश्रा शिकायत को लेकर कमिश्नर रणवीर प्रसाद से मिलीं। उन्होंने नगर आयुक्त से मिलने को कहा। सीमा का आरोप है कि वे लोग पहुंचे तो नगर आयुक्त उन्हें देखकर भड़क गए। पहले तो कहा कि आपका मोहल्ला उनके सीमा क्षेत्र में नहीं है। मगर जब उन्होंने पोर्टल पर फर्जी निस्तारण की बात कही तो वे भड़क गए। अभद्रता करते हुए रिपोेर्ट दर्ज कराने की धमकी दी। इसके बाद उन लोगों ने दोबारा कमिश्नर कार्यालय जाकर शिकायत की। मेयर से भी मिलने पहुंचीं तो वह नहीं मिले। इसके बाद उपसभापति अतुल कपूर से शिकायत की। साथ ही मामले की लिखित शिकायत मुख्यमंत्री को भेजी है। सीमा का कहना है कि नगर आयुक्त की फटकार से उनकी मां दहशत के चलते तबियत बिगड़ गई है। शनिवार को वह प्रभारी मंत्री बृजेश पाठक से शिकायत करेंगी। वहीं, उपसभापति ने भी इस मामले से नगर विकास मंत्री को अवगत कराने को कहा है। उनका कहना है कि नगर आयुक्त शासन की मंशा के विपरीत काम कर रहे हैं। वहीं, इस संबंध में जानकारी के लिए जब नगर आयुक्त को फोन किया तो कॉल रिसीव नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें