फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीमारदार ने महिला अस्पताल के गार्ड को मारा थप्पड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिला महिला अस्पताल में दो दिन पहले सीआरपीएफ कर्मी द्वारा दरोगा की वर्दी फाड़ने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि गुरुवार को एक मरीज के तीमारदार ने गार्ड को थप्पड़ जड़ दिया। गार्ड की गलती इतनी थी कि उसने तीमारदार को महिला वार्ड में जाने से रोका था। गुस्साए कर्मचारियों ने इकट्ठा होकर इसका विरोध जताया। तहरीर भी दी गई है।
विज्ञापन

महिला वार्ड में पुरुष को न जाने देने के लिए जिला महिला अस्पताल की ओर से वार्ड के बाहर गार्ड की तैनाती की गई है। गार्ड प्रमोद ने बताया कि दोपहर में एक व्यक्ति वार्ड के भीतर जाने लगा। आरोप है कि गार्ड ने रोका तो वो गालीगलौज करने लगा और प्रमोद को थप्पड़ मारकर भाग गया। सूचना पर सभी गार्ड और कर्मचारी इकट्ठे हो गए। सीएमएस डा. अलका शर्मा और मेट्रन से शिकायत की। सीएमएम ने कहा कि प्रसूता व उसके साथ मौजूद महिला तीमारदार के साथ कोई ऐसा व्यवहार न करें जिससे उन्हें परेशानी हो। पुरुषों को वार्ड में प्रवेश से रोकें । यदि कोई नहीं मानता है तो इसकी सूचना उन्हें अथवा चौकी पुलिस को दें। बाद में गार्ड ने चौकी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस मौैके पर वार्ड ब्वाय नेत्रपाल, सुरेंद्र, शकील, गार्ड प्रमोद समेत कई वार्ड ब्वाय, नर्स और आया मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें