फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथी ने किसान को पटककर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। लखीमपुर थाना गांव में गुरुवार को हाथी ने किसान लाखन सिंह (45) को पटककर मार डाला। खेत में घुसे दो हाथियों को भगाने के लिए किसान ने मिट्टी का ढेला मार दिया था। इससे गुस्साए एक हाथी ने पहले उन्हें पैर से कुचला फिर सूंड़ में लपेटकर पटक दिया। बाद में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

नेपाल के ये दोनों हाथी तीन दिन से पीलीभीत के अमरिया इलाके में उत्पात मचा रहे थे। उत्तराखंड के चोरगलिया से सितारगंज होते हुए हाथी बुधवार रात यहां पहुंचे। इन्हें वापस उत्तराखंड भेजने की कोशिश की जा रही है। वन विभाग ने हाथियों ट्रेंक्युलाइज करने की कोशिश भी की लेकिन कामयाब नहीं हुए। फिलहाल पुलिस और वन विभाग ने आसपास सुरक्षा घेरा बना दिया है। ढौरा नदी से सटे जंगल के पास हाथी सुबह से दो किलोमीटर के इलाके में गन्ने की फसल उजाड़ रहे हैं। सुबह भट्टी वाली गौंटिया गांव के किसान लाखन सिंह गन्ने के खेत में खाद और दवा डालने गए थे। खेत में घुसे दो हाथियों को भगाने के लिए शोर मचाया। फिर मिट्टी का ढेला उठाकर एक हाथी को मार दिया। इससे गुस्साए हाथी ने उन्हें मार डाला। पास के खेतों में काम कर रहे किसान लाखन को तुरंत सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने उन्हें बरेली रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
डीएफओ धर्म सिंह, वन विभाग के कंजरवेटर पीपी सिंह, एसडीओ आरबी सिंह समेत तमाम अफसर मौके पर पहुंचे। हाथियों के मूवमेंट वाले इलाके में ग्रामीणों के जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। हाथियों को पकड़ने के लिए लखनऊ वन्य जीव और पीलीभीत से टाइगर रिजर्व की टीमें बहेड़ी पहुंच गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें