बरेली। यू-डायस प्लस के तहत डाटा अपलोड करने से किनारा कर रहे 949 स्कूलों को बुधवार को बीएसए ने मान्यता खत्म किए जाने की चेतावनी दी है।
जारी पत्र के अनुसार अभी तक जिले के 949 स्कूलों ने यू-डायस प्लस का डाटा ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड नहीं किया है। इनमें बेसिक शिक्षा विभाग समेत सीबीएसई, आईसीएसई, केंद्रीय विद्यालय, यूपी बोर्ड, मदरसा बोर्ड व अन्य स्कूल शामिल हैं। बीएसए ने स्कूलों को दो दिनों के अंदर डाटा अपलोड नहीं करने पर मान्यता खत्म किए जाने की कार्रवाई शुरू करने की बात कही है। ब्यूरो