फरीदपुर। हल्की सी बारिश के बाद फिर लखनऊ मार्ग पर एक ओवरब्रिज को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है, जबकि बाईपास पर सबसे खराब पुल को अभी तक बंद नहीं किया गया है।
बरेली से सीतापुर तक 80 किलोमीटर तक राजमार्ग का चौड़ीकरण होना था और करीब दस साल बाद यह काम पूरा नहीं हो सका। फोरलेन निर्माण कर रही एरा कंपनी अधूरी निर्माण छोड़कर भाग गई। जिससे कई ओवरब्रिज आधे बने हुए थे और उनको शुरू कर दिया गया, जिससे पिछले वर्ष बरसात में ओवरब्रिज की हालत खराब होती चली गई और एनएचएआई के अधिकारियों ने लखनऊ जाने वाले मार्ग पर फरीदपुर बाईपास पर दो और ओवरब्रिज को बंद कर दिया गया, लेकिन बरसात होने के बाद एनएएचआई के अधिकारियों ने मरम्मत करके फिर शुरू करवा दिया। बरसात शुरू हुए एक दिन ही हुआ कि एनएएचआई के अधिकारियों ने राममार्ग पर गुरुद्वारा के सामने ओवरब्रिज को पूरी तरह से बंद कर दिया। अब लखनऊ जाने व आने वाले वाहनों को सर्विस लेन से होकर जाना पड़ेगा। इसके अलावा फरीदपुर बाईपास पर बीसलपुर रोड पर बने ओवरब्रिज की हालत सबसेे ज्यादा खराब है, लेकिन इस पर आवागमन बंद नहीं किया गया है और न ही कोई मरम्मत का कार्य हुआ। ब्यूरो