फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्जे की शिकायत करने गए रिटायर्ड पोस्टमास्टर के थाने में अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एक रिटायर्ड पोस्टमास्टर के बाग की करीब तीन बीघा जमीन पर माफिया ने कब्जा कर लिया है। उनका कहना है कि वह कई बार एसडीएम से शिकायत करने गए लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई, बल्कि एक अफसर के इशारे पर उन्हें दो घंटे थाने में बैठाकर बेइज्जत किया गया। बुजुर्ग की फरियाद पर कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने डीएम को कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

रिटायर्ड पोस्टमास्टर प्यारेलाल शर्मा, हल्दीकलां, शाही तहसील मीरगंज के रहने वाले हैं, उनका एक घर किला छावनी में भी है। उनका कहना है कि मीरगंज तहसील के धर्मपुरा में उनका एक बाग है, जिस पर एक माफिया ने कब्जा कर लिया है। इसे लेकर उन्होंने 30 अप्रैल को एसडीएम से भी शिकायत की थी। इसकी जांच राजस्व निरीक्षक ने भी की, पर कोई एक्शन नहीं लिया। बुजुर्ग इसकी शिकायत सीएम पोर्टल पर भी कर चुके हैं। अब इस मामले में कमिश्नर ने डीएम को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें