बरेली। इंग्लिश मीडियम में तब्दील हुए परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाने के लिए संपन्न हुई पात्रता परीक्षा में शामिल शिक्षकों का बुधवार को जीआइसी में सुबह नौ बजे से साक्षात्कार होगा।
शिक्षकों की संख्या अधिक होने के कारण साक्षात्कार के लिए गठित टीम कम न हों इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने टीमों के विस्तार का निर्णय किया है। इसमें बीएसए और डायट प्राचार्य, डायट और जीआइसी प्रवक्ता की अध्यक्षता में कमेटियां बनाई गई हैं। शिक्षकों को फोटो युक्त परिचय पत्र या परीक्षा का प्रवेश पत्र और पहचान पत्र साथ लाना होगा। ब्यूरो