बरेली। अमर उजाला और महिंद्रा स्कॉर्पियों की ओर से नवाबगंज स्थित विकास खंड सभागार में 26 जून को ‘सरपंच सभा’ आयोजित की जाएगी। जिसमें सेफ ड्राइविंग के गुर सिखाने समेत ग्रामीण विकास और स्वच्छता पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी। इसमें जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधानों के साथ-साथ नगर पालिका सदस्यों को आमंत्रित किया गया है।
इस कार्यक्रम में ड्राइविंग एक्सपर्ट जहां सेफ ड्राइविंग के टिप्स और महत्व के बारे में चर्चा करेंगे। महिंद्रा स्कॉर्पियो की टेस्ट ड्राइव का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे होगी। कार्यक्रम में ड्राइविंग के टिप्स देने के साथ-साथ जिले की सफाई व्यवस्था और खुले में शौच करने से होने वाली बीमारियों जैसे विषयों पर भी चर्चा की जाएगी। सरपंच सभा में महिंद्रा के तकनीकी एवं सेल्स विभाग के अधिकारी भी विभिन्न मॉडलों के साथ मौजूद रह कर लोगों को उनके बारे में जानकारी देंगे। कैसे गाड़ी को सुरक्षित चलाया जा सकता है, इस संबंध में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। यह कार्यक्रम तीन बजे तक चलेगा।