फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकाल महिलाओं में खून की कमी के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
रैली निकाल महिलाओं में खून की कमी के प्रति किया जागरूक - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बरेली। शहर की महिलाओं और लड़कियों को शरीर में होने वाली खून की कमी होने के कारणों के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से बरेली ऑब्स एंड गायनी सोसाइटी से जुड़ी महिला डाक्टरों शहर में रैली निकाली। संस्था की अध्यक्ष डा. भारती सरन की अगुवाई में निकाली गई यह जागरूकता रैली आईएमए भवन से शुरू होकर चौकी चौराहा होते वापस आईएमए भवन पहुंच समाप्त हो गई।
विज्ञापन

डा. भारती ने बताया कि रैली का मुख्य उद्देश्य शहर की सभी महिलाओं, लड़कियों को शरीर में खून की होने वाली कमी के कारणों को बताने के साथ यह बताना था कि गर्भवती महिलाओं में खून की कमी होने से बच्चे पर इसका दुष्प्रभाव पड़ता है। उन्होंने बताया कि समाज में तीन कारणों से खून की कमी से ग्रस्त मरीज हैं। इसमें पहले नंबर पर वह हैं जो निम्न वर्ग में आते हैं। इनके शरीर में खून की कमी कुपोषण के कारण होती है। मध्यमवर्गीय समाज की महिला मरीजों में यह कमी जागरूकता के अभाव व खान-पान का सही न होना होता है। जबकि उच्च वर्गीय मरीज अत्याधिक डाइट लेने और डायटिंग करने के कारण खून की कमी से ग्रस्त होती हैं। फास्ट फूड का चलन भी संपन्न वर्ग में खून की कमी का कारण हैं। उन्होंने कहा कि इस बीमारी से बचने के लिए महिलाओं को आयरनयुक्त भोजन, दालें, हरी सब्जी, फल व फलों का जूस, आयरन की गोली इसका बजाव है। गरीब मरीज गुण व चने का सेवन कर इससे बच सकते हैं। इस मौके पर डा. नीरा अग्रवाल, डा. मृदुला शर्मा, डा. प्रगति अग्रवाल, डा. रुची श्रीवास्तव, माया गुप्ता, अनीता छाबरा, मोनिका वार्ष्णेय आदि महिला चिकित्सक व स्त्रीरोग विशेषज्ञ मौजूद रहीं।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें