फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में गुजरने वाली पद्मावत और जनता एक्सप्रेस रद्द क्यों

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रेलवे 15 दिनों तक पटरियों, स्लीपर आदि की मरम्मत कराएगा। मेंटीनेंस संबंधी यह सभी कार्य दिन में कराए जाएंगे। बड़ा सवाल यह है कि फिर रात में यहां से गुजरने वाली ट्रेनों को रद्द क्यों किया गया है, जबकि इन दिनों बड़ी संख्या में बाहर गए यात्रियों की वापसी का सिलसिला चल रहा है।
विज्ञापन

यात्रियों का तो यहां तक कहना है कि इंटरसिटी सुबह छूटती है और इसकी वापसी देर रात होती है, तो इसे भी रद्द नहीं किया जाना चाहिए था। उनका तर्क है कि कोई मरम्मत संबंधी कार्य न तो इतनी सुबह शुरू होते हैं और न ही देर रात तक चलते हैं। रेल प्रशासन का इंटरसिटी समेत जनता, पद्मावत एक्सप्रेस और फैजाबाद दिल्ली एक्सप्रेस को रद्द किए जाने का फैसला यात्रियों को परेशान करने के अलावा कुछ नहीं है। गौरतलब है कि रेल प्रशासन पटरियों, स्लीपर आदि की मरम्मत के लिए 25 जून से नौ जुलाई तक मेगा ब्लॉक लेने जा रहा है, इस दौरान प्लेटफार्म संख्या दो से जाने वाली ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं।

रोजाना पांच लाख की आमदनी होती है इंटरसिटी एक्सप्रेस से
बरेली जंक्शन से चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस रोजाना करीब पांच लाख रुपये की रेलवे को आमदनी देती है। यह ट्रेन रोजाना बरेली के प्लेटफार्म संख्या चार से सुबह 4.55 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना होती है। इस ट्रेन की वापसी उसी दिन रात में प्लेटफार्म संख्या चार पर ही रात 9.50 बजे होती है। यानी यह ट्रेन प्लेटफार्म संख्या दो से न तो जाती है और न ही आती है। फिर इस ट्रेन को रद्द किए जाने का क्या औचित्य, यह यात्रियों की समझ से परे है।
विज्ञापन


रात में गुजरने वाली ट्रेनों की खता क्या, जो रद्द कर दीं
वाराणसी से चलकर बरेली होते हुए हरिद्वार और देहरादून जाने वाली जनता एक्सप्रेस बरेली जंक्शन पर रात 8.52 बजे और वापसी में सुबह 2.07 बजे पहुंचती है। ऐसे ही फैजाबाद से दिल्ली जाने वाली फैजाबाद दिल्ली एक्सप्रेस रात में रात 11.35 बजे बरेली पहुंचती है, जबकि दिल्ली से वापसी रात 11.55 बजे होती है, इस ट्रेन को भी रद्द किया गया है। वहीं दिल्ली से प्रतापगढ़ जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस बरेली सुबह 00.45 बजे और वापसी में सुबह 1.30 बजे पहुंचती है। यात्रियों का कहना है कि जब यह ट्रेनें रात में आ और जा रही हैं तो इनको रद्द नहीं किया जाना चाहिए था। इन ट्रेनों के संचालन से ब्लाक के काम पर कोई फर्क नहीं पडे़गा। सबसे ज्यादा परेशानी उन यात्रियों को होगी जो सुबह दिल्ली पहुंचकर रात तक वापस आ जाते हैं। वहीं जनता एक्सप्रेस से यात्रियों ने हरिद्वार, देहरादून, वाराणसी से वापस आने के लिए दो महीने पहले ही रिजर्वेशन करा रखे हैं। ब्लॉक से प्लेटफार्म तीन और चार पर एकाएक लोड बढ़ जाएगा, ऐसा रेलवे अधिकारी बता रहे हैं। यहां बता दें कि जंक्शन पर रोजाना करीब 150 ट्रेनों का आवागमन होता है, इनमें कुछ साप्ताहिक ट्रेनें भी हैं, जबकि मालगाड़ियां अलग हैं। प्लेटफार्म दो और तीन पर लखनऊ से दिल्ली अप लाइन की ट्रेनें रुकती हैं। प्लेटफार्म चार से चंदौसी रूट की ट्रेनें और आला हजरत आदि ट्रेनें चलती हैं।

ब्लॉक के चलते रन थ्रू गुजरने वालीं दानापुर अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस, बेगमपुरा समेत आधा दर्जन ट्रेनें और मालगाड़ियां लाइन नंबर दो से तीस किलोमीटर के कॉशन पर गुजारी जाएंगी। लखनऊ में काम होने की वजह से तीनों ट्रेनों, जनता, फैजाबाद दिल्ली और पद्मावत एक्सप्रेस को रद्द किया गया है।
विज्ञापन

- विनय कुमार सिंह, पीडब्ल्यूआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें