फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए सीएमएस डा. टीएस आर्या ने संभाला कार्यभार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इलाज में लापरवाही के चलते पांच दिन की बच्ची की मौत पर मुस्कराने वाले जिला अस्पताल के निलंबित सीएमएस डा. केएस गुप्ता के स्थान पर रविवार को नियुक्त किए गए डा. टीएस आर्या ने सोमवार को विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। नवनियुक्त सीएमएस ने पहले दिन पिछले कई दिन से पेंडिंग अभिलेखों में जहां सीएमएस के रूप में हस्ताक्षर किए, वहीं जिला अस्पताल में चल रही स्वास्थ्य सेवाओं का भी जायजा लिया।
विज्ञापन

बुधवार को लापरवाही के चलते पांच दिन की बच्ची उर्वशी की मौत पर संवेदन हीनता दिखाने वाले सीएमएस डॉ. केएस गुप्ता को मुख्यमंत्री के निर्देश पर निलंबित कर दिया गया था। लेकिन अपने ‘आका’ के भरोसे रहे डॉ. गुप्ता ने शुक्रवार तक कुर्सी नहीं छोड़ी और शनिवार को छुट्टी पर चले गए थे। उनकी इस हेकड़ी को गंभीरता से लेते हुए निदेशक (सीएचसी) रुकुम केश ने शनिवार को एडी (हेल्थ) को प्रमिला गौड़ को बुलाकर उन्हें लिखित तौर पर निलंबन आदेश तामील कराने के निर्देश दिए थे। रविवार को एडी हेल्थ ने डॉ. गुप्ता के उपस्थित न होने पर निलंबन आदेश और नोटिस उनके घर पर चस्पा करा दिया था। इसके बाद डा. गुप्ता को एकतरफा कार्यमुक्त करते हुए उनके स्थान पर अस्पताल के वरिष्ठता क्रम में दूसरे नंबर के चिकित्सक डा. टीएस आर्या को सीएमएस नियुक्त कर दिया था। सोमवार को डा. आर्या ने कार्यालय पहुंच नये सीएमएस के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया। कुछ पेंडिंग अभिलेखों पर हस्ताक्षर करने के बाद सीएमएस डा. आर्या ने ओपीडी, इमरजेंसी आदि का भ्रमण कर जिला अस्पताल में चल रही उपचार व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देश के मुताबिक जिला अस्पताल पहुंचे मरीजों का सही उपचार कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। मरीजों का किसी तरह का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। अस्पताल में साफ सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखना भी प्राथमिकता में शुमार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें