फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली ने गाजियाबाद को 10 रन से हरा किया ट्रॉफी पर कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बेसिक क्रिकेट एकेडमी और क्रीड़ा भारती के संयुक्त तत्वावधान में शहर के एमबी इंटर कॉलेज में चल रही स्व. नेहा चौरसिया द्वितीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन दिल्ली व गाजियाबाद की टीम के बीच खिताबी भिड़ंत हुई, जिसमें दिल्ली की टीम विजेता रही। चार दिन तक चली इस प्रतियोगिता में गोरखपुर की टीम तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का फाइनल मैच गाजियाबाद और दिल्ली की टीम के बीच हुआ। टॉस जीतकर दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट खोकर 130 रन बनाए। टीम की ओर से ओपनर बल्लेबाज के रूप में उतरीं नेहा चिल्लर पांचवीं बाल पर छक्का लगाने के चक्कर में मात्र एक रन पर कैच आउट हो गईं। टीम की ओर से प्रतीक्षा ने पांच चौकों की मदद से नाबाद 70 रनों का योगदान दिया। जवाब में खेलते हुए गाजियाबाद की पूरी टीम मात्र 120 रन पर आल आउट हो गई। टीम की ओर से संगीता ने सर्वाधिक 35 रन बनाए। दिल्ली की ओर से गेंदबाजी कर रहे प्रतीक्षा व आयुषी ने दो-दो विकेट लिए। वूमैन ऑफ द मैच का खिताब प्रतीक्षा को दिया गया। लीग मैच में रन रेट के आधार पर गोरखपुर की टीम तीसरे स्थान पर रही। विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को मनोहर भूषण इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार सक्सेना, प्रेमा पानू, गंगाशील के कोच नितिन धवन ने संयुक्त रूप से ट्राफी व पुरस्कार प्रदान कर उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें