फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमएस छुट्टी पर भागे तो घर पर चस्पा किया निलंबन आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इलाज में टालमटोल से नवजात बच्ची की मौत के बाद मुस्कराने वाले जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. केएस गुप्ता के छुट्टी पर चले जाने के कारण उनके निलंबन आदेश का नोटिस उनके घर पर चस्पा कर दिया गया। निदेशक (सीएचसी) डॉ. रुकुमकेश के आदेश पर रविवार को एडी हेल्थ ने डा. गुप्ता को एकतरफा कार्यमुक्त करते हुए डा. टीएस आर्या को कार्यवाहक सीएमएस नियुक्त कर दिया।
विज्ञापन

एडी हेल्थ डॉ. प्रमिला गौड़ ने बताया कि महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. अलका शर्मा को भी उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही का नोटिस तामील करा दिया गया। साथ ही जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एसएस चौहान को भी कार्यालय बुलाकर निलंबन आदेश थमा दिया गया।
बुधवार को जिला अस्पताल प्रशासन की हीलाहवाली के चलते पांच दिन की बच्ची की मौत हो गई थी। मौत पर संवेदना जताने के बजाय सीएमएस डॉ. गुप्ता मुस्कराकर बच्ची के पिता से सवाल जवाब करते रहे। इस पर बुधवार रात को ही मुख्यमंत्री के निर्देश पर उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था। गुरुवार को उनके निलंबन का आदेश डीएम और एडी हेल्थ को मिल गया, लेकिन यह आदेश डॉ. गुप्ता को तामील नहीं कराया जा सका। इस वजह से डॉ. गुप्ता निलंबन के बाद भी कुर्सी पर जमे रहे। उन्हें उम्मीद थी कि उनके ‘आका’ निलंबन रुकवा देंगे, लेकिन कुछ होता न देख शनिवार को वे छुट्टी पर चले गए। इधर निदेशक (सीएचसी) रुकुमकेश ने शनिवार को एडी हेल्थ डॉ. प्रमिला को बुलाकर आदेश दिया कि निलंबन का आदेश डॉ. गुप्ता को तामील कराया जाए। इस पर रविवार को एडी हेल्थ ने उनके घर पर निलंबन के आदेश का नोटिस चस्पा करा दिया।
विज्ञापन


‘डॉ. गुप्ता को निलंबन आदेश तामील कराने के लिए रविवार को बुलाया गया था, लेकिन उन्होंने शहर से बाहर होने की बात कही। इस पर संयुक्त निदेशक डॉ. नरेंद्र और डॉ. संदीप को डॉ. गुप्ता के आवास पर भेजकर निलंबन आदेश और नोटिस चस्पा करा दिया गया है। साथ ही उन्हें कार्यमुक्त करते हुए जिला अस्पताल के द्वितीय वरिष्ठ चिकित्सक डा. टीएस आर्या को सीएमएस का कार्यभार सौंप दिया गया।’
विज्ञापन

- डॉ. प्रमिला गौड़, एडी (हेल्थ)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें