फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली पोल लगाने पर मची रार, थाने पहुंचे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र की राधिका इन्क्लेव कॉलोनी में बिजली पोल लगाने को लेकर रार मची हुई है। रविवार को पार्षद की मौजूदगी में कहासुनी के बाद दोनों पक्ष थाने आ गए। इंस्पेक्टर ने जेई से बात करके मामला निस्तारण की बात कही। लोगों के न मानने पर पुलिस निरोधात्मक कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

राधिका इन्क्लेव कॉलोनी गेट के पास पिछले दिनों में पांच दुकानों का निर्माण कराया गया है। लोगों का आरोप है कि यह दुकानें अवैध हैं, जिन्हें बीडीए ने सील कर दिया था। आचार संहिता का लाभ उठाकर दुकान मालिक ने सील तोड़कर काम पूरा करा लिया और दुकानों की सीढ़ियां नाली के ऊपर बना दीं। दुकानों का छज्जा भी अवैध रूप से आगे बढ़ाने के चलते बिजली का पोल उसके पीछे हो गया है। रविवार को दुकान मालिक ने एक भाजपा नेता को साथ में लेकर पोल हटवाने की कोशिश की। इसका क्षेत्रीय लोगों ने विरोध किया। जानकारी होते ही पार्षद दीपक सक्सेना मौके पर पहुंचे तो दोनों पक्षों में तकरार शुरू हो गई। यहीं भाजपा नेता और पास ही रहने वाले संघ पदाधिकारी में बहस हो गई। बताते हैं कि भाजपा नेता ने ईंट उठाकर अपना सिर फोड़ने की धमकी देकर लोगों को केस में फंसाने की धमकी दी। इससे नाराज स्थानीय लोगों ने थाने पहुंचकर तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें