बरेली। भाजपा कार्यालय पर रविवार को जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता गुलशन आनंद ने उनका परिचय दिया। कहा- डॉ. मुखर्जी ने कश्मीर समस्या के लिए अपना बलिदान कर दिया। उन्होंने कहा था कि एक देश में दो निशान, दो प्रधान और दो विधान नहीं हो सकते। मोदी सरकार अब उनके सपनों को साकार करेगी और कश्मीर को बर्बाद करने वालों पर कार्रवाई शुरू भी हो चुकी है। कहा- कश्मीर जैसे ही हालात अब बंगाल में बन रहे हैं। इस दौरान राज बहादुर सक्सेना, अजय प्रताप सिंह, विष्णु अग्रवाल, प्रतेश पांडेय, नीलम जेठा, सुधांशु सक्सेना, संजीव शर्मा, ज्ञान प्रकाश लोधी, मनोज यादव आदि मौजूद रहे। इसके अलावा सबका मंच संस्था की ओर से भारत सेवा ट्रस्ट पर कवि सम्मेलन का आयोजन डॉ. मुखर्जी को याद किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर रहे और अध्यक्षता टिल्लन वर्मा ने की। विशेष अतिथि के तौर पर डॉ. एमएसम अग्रवाल और ख्याल खन्ना रहे। संचालन रोहित राकेश ने किया। रश्मि शुक्ला, विश्वजीत निर्भय, कमलकांत श्रीवास्तव, अवनीश मिश्रा आदि मौजूद रहे।