फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवध-असम के कोच में भरा धुआं तो सहमे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद/बरेली। अवध असम एक्सप्रेस की जनरल बोगी में लगे पंखे के बाक्स में शार्ट सर्किट के बाद धुआं उठने लगा। कोच में धुआं भरा तो अनहोनी की आशंका में यात्री दहशत में आ गए। मिलक और बरेली जंक्शन पर इलेक्ट्रिक विभाग के कर्मचारियों ने छानबीन की।
विज्ञापन

रविवार दोपहर लालगढ़ से डिब्रूगढ़ स्टेशन के बीच चलने वाली अवध असम एक्सप्रेस नियत समय से देरी से चल रही थी। ट्रेन दिन में सवा बारह बजे मुरादाबाद स्टेशन से रवाना हुई। स्टाफ के मुताबिक मिलक स्टेशन पहुंचने से पहले एक बोगी में लगे पंखे में शार्ट सर्किट होने की वजह से धुआं निकलने लगा। यात्रियों में अनहोनी की आशंका में खलबली मच गई। उस हिस्से को खाली कर दिया गया। यात्रियों ने चेन पुलिंग की। ट्रेन के साथ चलने वाले स्टाफ ने पंखे के बाक्स की छानबीन करने के बाद गाड़ी को आगे रवाना करने के लिए कहा। बरेली के इलेक्ट्रिक स्टाफ को मेसेज दिया गया कि वहां पर इसकी जांच कराई जाए। दोपहर करीब 1.58 बजे बरेली जंक्शन पर भी पंखे में इलेक्ट्रिक सप्लाई ज्यादा होने की वजह से धुआं निकलने की बात कही गई। बरेली में इलेक्ट्रिक दिक्कत को ठीक करने का आश्वासन यात्रियों को दिया गया। रेलवे सूत्रों के मुताबिक शाहजहांपुर और हरदोई के कई यात्रियों ने आगे की यात्रा ट्रेन से नहीं की। उन्होंने बरेली स्टेशन पर उतरकर बस के जरिये आगे की यात्रा की। वहीं कई यात्रियों ने रेल मंत्री को इस प्रकरण को लेकर ट्वीट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें