बरेली। ऑटो रिक्शा चालक वेलफेयर एसोसिएशन का सातवां वार्षिक सम्मेलन जंक्शन स्थित रेलवे मनोरंजन सदन में आयोजित किया गया। इसमें बढ़ाए गए टैक्स और जुर्मानों की जमकर भर्त्सना की गई।
इस मौके पर संगठन के संघर्षों का विवरण प्रस्तुत किया गया। साथ ही स्टैंड की मांग करते हुए नगर निगम की ओर किए गए चालानों को निशुल्क छोड़ने, नो एंट्री के नाम पर चालान को तत्काल रोकने, स्टैंडों पर पीने का पानी व शौचालय की मांग की गई। साथ ही परिवहन विभाग में सहायता केंद्र खोलने का प्रस्ताव भी रखा। इसके अलावा चार प्रस्ताव भी रखे गए। इस दौरान नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। इसमें कृष्णपाल यादव को अध्यक्ष और ओम प्रकाश को महामंत्री चुना गया। साथ ही वीरेंद्र मौर्य उपाध्यक्ष, महिपाल कोषाध्यक्ष, सतेंद्र पाल संगठन मंत्री, चुन्नी लाल मीडिया प्रभारी, सूरज पाल प्रचार मंत्री और प्रमोद कुमार पाल सदस्य चुने गए।