फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लिश मीडियम शिक्षक भर्ती परीक्षा आज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इंग्लिश मीडियम शिक्षक भर्ती परीक्षा में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस प्रतिबंधित रहेंगी। सोमवार को होने वाली इस परीक्षा में अभ्यर्थियों को आधा घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा शुरू होने के आधा घंटा बाद प्रवेश नहीं मिलेगा। प्रवेश पत्र के रूप में फोटोयुक्त विभागीय परिचयपत्र भी मान्य होगा।
विज्ञापन

सोमवार को जीआईसी में होने वाली इस परीक्षा के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रवेश पत्र के बजाय सादा कागज पर शिक्षकों से फोटो चस्पा कराकर खंड शिक्षाधिकारी से प्रमाणित कराने की जिम्मेदारी शिक्षकों को दी थी। इसके चलते शनिवार को यह शिक्षक अपने खंड शिक्षाधिकारी को ब्लॉक से लेकर बीएसए कार्यालय तक तलाशते रहे। समस्या को देखते हुए परीक्षा प्रभारी राजीव श्रीवास्तव ने अब फोटोयुक्त विभागीय आईडी से प्रवेश की अनुमति दे दी है। दो पालियों में होने वाली परीक्षा में 1372 शिक्षक शामिल होंगे। सुबह नौ से 11 बजे तक पहली पाली में 780 शिक्षक और दोपहर 12 बजे से दूसरी पाली में 592 शिक्षक शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें