फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी की ढिलाई से बिजली बिलों पर हायतौबा, होगी एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। चीफ इंजीनियर कार्यालय में समीक्षा बैठक के दौरान बिलिंग व्यवस्था में खामियों पर लखनऊ से आए पावर कॉरपोरेशन (वितरण) विजय कुमार भड़क गए। उन्होंने बिलिंग कंपनी पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। कहा कि ज्यादातर लोगों को गलत बिल मिल रहे हैं, जमा राशि फिर से बिल में जुड़कर आ रही है। बिल सही कराने को लोग दिन भर दफ्तरों के चक्कर लगाते रहते हैं। इसका फायदा दलाल उठा रहे हैं। ऐसे में मनमाना काम करने वाली फ्लूएंट ग्रिड कंपनी पर एफआईआर दर्ज कराई जाए।
विज्ञापन

विभागीय समीक्षा बैठक में पाया गया कि बीस प्रतिशत से ज्यादा लोगों के पास बिल ही नहीं पहुंच रहे हैं। तहसील और ग्रामीण इलाकों में भी 40 प्रतिशत बिलिंग ही नहीं हो रही है। जो बिल बन रहे हैं, वह भी खराब हैं। बिजली चोरी और लाइन लॉस पर निदेशक ने नाराजगी जताते हुए कि इसे कम करने के साथ ही औसत राजस्व यानी थ्रूरेट 6.53 रुपये पर लाया जाए। उन्होंने कहा कि बिलिंग, सप्लाई, लाइन लॉस और राजस्व वसूली पर हर दिन सभी खंड अधिकारी समीक्षा करें। कहा, घाटा देने वाली चिह्नित लाइनों पर कांबिंग कराई जाए और चोरी में लिप्त विभागीय अथवा प्राइवेट कर्मी को चिह्नित कर सख्त कार्रवाई हो। समीक्षा में बहेड़ी और आंवला वितरण खंड का कामकाज सबसे ज्यादा खराब मिला। राजस्व वसूली, लाइन लॉस और बिलिंग व्यवस्था इन दिनों डिवीजन में खराब मिलने पर निदेशक ने अधिशासी अभियंताओं को फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें