बरेली। तेज रफ्तार टेंपो डिवाइडर से टकरा गया। झटका लगने से बच्ची नीचे जा गिरी और उसी टेंपो से कुचलकर उसकी मौत हो गई।
शाही थाना क्षेत्र के मंसूरगंज निवासी कमलजीत की पत्नी ऊषा आठ साल की बेटी लक्ष्मी के साथ मायके कैंट इलाके के हिंडौलिया गांव जा रही थी। लक्ष्मी अपनी बेटी समेत चौपुला चौराहे से टेंपो में सवार हुई। पोस्टमार्टम हाउस के पास तेज गति की वजह से टेंपो डिवाइडर से टकरा गया। अचानक झटका लगने से लक्ष्मी नीचे सड़क पर जा गिरी। तभी टेंपो का पहिया बच्ची के ऊपर से उतर गया, जिससे उसकी कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।