बरेली। यू-डायस प्लस पोर्टल पर दस जून तक रिकार्ड ऑनलाइन नहीं करने पर 169 विद्यालय डीआईओएस के निशाने पर आ गए हैं। उन्होंने इन विद्यालयों पर नकेल कसने के लिए तहसील और ब्लॉकवार नोडल अफसर तैनात कर दो दिन में डाटा अपलोड कराकर 25 तक हार्ड कापी कार्यालय में जमा कराने के निर्देश दिए हैं।
तहसील सदर में राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज चौबारी के प्रधानाचार्य देवेंद्र पाल सिंह और ताल गौटिया राजकीय हाईस्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. सुभाष चंद मौर्य, मीरगंज में राजकीय हाईस्कूल बल्लिया के प्रधानाचार्य जमुना प्रसाद गंगवार, आंवला में राजकीय हाईस्कूल बराथानपुर रामनगर के प्रभारी प्रधानाचार्य जितेंद्र और राजकीय हाईस्कूल भिंडौरा की प्रभारी प्रधानाचार्या राका शर्मा, बहेड़ी में राजकीय हाईस्कूल टांडा छंगा के प्रभारी प्रधानाचार्य रामचंद्र, नवाबगंज में राजकीय हाईस्कूल मोहम्मदपुर के प्रधानाचार्य संजय सिंह, फरीदपुर में राजकीय हाईस्कूल औरंगाबाद के प्रधानाचार्य डॉ. गिरीश चंद्र यादव को नोडल अफसर बनाया गया है। क्यारा में राजकीय हाईस्कूल क्यारा की प्रधानाचार्य रचना मिश्रा और राजकीय हाईस्कूल अहलादपुर की प्रधानाचार्य अंजू सक्सेना को बिथरी चैनपुर ब्लॉक का नोडल अफसर बनाया है। ब्यूरो