बरेली। रोटरी क्लब ऑफ बरेली मैट्रो की ओर से सोटेक मुड़िया अहमद नगर में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस सत्र के 12वें शिविर में शनिवार को 163 मरीजों का निशुल्क इलाज किया गया।
शिविर में रोटेरियन डा. राजेश गुप्ता ने मरीजों को देखा और दवाइयां लिखीं। अध्यक्ष अनिल कुमार अन्नी, पूर्व अध्यक्ष अनिल मेहरोत्रा, डीएल खट्टर, अश्वनी सक्सेना, सचिव राकेश गुप्ता, अशोक अवस्थी ने शिविर में सहयोग किया। हर महीने लगने वाले इस शिविर में मिशन हैप्पीनेस के माध्यम से निस्वार्थ दवाइयों का वितरण किया गया।