फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेटेलाइट फ्लाईओवर- अव्यवस्थित रूट डायवर्जन से पैदा हो गया एक्सीडेंट का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सेतु निगम ने सेटेलाइट फ्लाईओवर बनाने के लिए अव्यवस्थित ढंग से रूट डायवर्जन करके एक्सीडेंट का खतरा पैदा कर दिया है। बृहस्पतिवार को यहां कई बार वाहन टकराते-टकराते बचे। इसके अलावा लोगों को जाम की समस्या भी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

इस चौराहे पर कैंट की तरफ फ्लाईओवर बनाने का काम चल रहा है। बृहस्पतिवार को चौराहे से कैंट की ओर रोड के एक साइड को बोर्ड बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया गया। इससे सौ मीटर तक ही रोड के साइड में दोनों ही ओर से वाहन निकल पा रहे हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत यह है कि हाल ही में रोड के एक तरफ जहां मिट्टी डाली गई है, वहां काफी कीचड़ हो गया है। इस डायवर्जन से शाहजहांपुर से सेटेलाइट आने वाले वाहनों को रोड के दूसरी तरफ जाने के लिए काफी कम जगह मिल पा रही है। यहां पास में ही सेटेलाइट बस अड्डा भी है। इस रोड से दिनभर सैकड़ों बसों का लखनऊ रूट के लिए आवागमन होता है। इससे एक्सीडेंट का खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें