फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब पर कब्जे से गुस्साए ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीगंज (बरेली)। बोहित गांव के लोग बुधवार को थाने पहुंचे और गांव में हो रहे तालाब पर कब्जे को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने ग्रामीणों से पत्र लेकर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने डीएम से भी शिकायत की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव बोहित में गांव के बाहर एक तालाब बना हुआ है। पूरे गांव का पानी उसी तालाब में जाता है। आरोप है कि प्रधान की शह पर गांव के ही कुछ लोग तालाब पर अवैध रूप से कब्जा करने में लगे हुए हैं। उन्होंने तालाब को पटवाना शुरू कर दिया है। इससे गांव भर का पानी अब तालाब में जाने के बजाय घरों में भरना शुरू हो गया है। बुधवार सुबह बोहित गांव से कई ग्रामीण थाने पहुंचे और पुलिस से तालाब पर कब्जे की शिकायत करते हुए हंगामा किया। पुलिस ने ग्रामीणों से पत्र लेकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही ग्रामीणों ने डीएम को भी इस मामले में ज्ञापन भेजा है। आरोप के बारे में ग्राम प्रधान तेजपाल का कहना है कि यह पटान उनके कार्यकाल से पहले का है। पहले पानी गांव में तालाब के बाद खेतों में चला जाता था लेकिन अब किसानों ने मेड़ ऊंची कर पानी जाने का रास्ता बंद कर दिया है। इस वजह से पानी गांव में भर रहा है। वहीं सीबीगंज की लेबर कॉलोनी के पीछे नगर निगम का एक तालाब है। इसमें पहले क्षेत्र का पानी जाया करता था। कद्दावर लोगों ने तालाब को कब्जे की नीयत से पाट दिया है। क्षेत्र के लोगों ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी। इसकी जांच नगर आयुक्त के यहां लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें