बरेली। वक्फ बोर्ड चेयरमैन वसीम रिजवी और मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। इसको लेकर फरहत ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और महिला आयोग को पत्र लिखा है। उन्होंने चेयरमैन पर अपनी पत्नी का उत्पीड़न कर बंधक बनाने और उन्हें धमकी देने का आरोप लगाते हुए मिलने का समय मांगा है।
फरहत ने तीनों ही पत्र में तीन दिन पहले वसीम रिजवी की बंधक पत्नी से यतीमखाने में मिलने जाने की बात का उल्लेख करते हुए तमाम आरोप लगाए हैं। कहा है कि वह वसीम की पत्नी से मिलने गईं तो उन्हें रोका गया, वसीम रिजवी ने अपने लोगों को भेज कर धमकी दिलवाई और खुद भी फोन पर धमकी दी। फरहत ने कहा है कि वह तीन तलाक और हलाला पीड़ित महिलाओं की लड़ाई लड़ रही हैं। इसी सिलसिले में यतीमखाने के पड़ोसियों ने उन्हें फोन पर सूचना दी थी कि वसीम ने अपनी दूसरी पत्नी को बंधक बना रखा है। इसलिए वह वसीम की पत्नी से मिलने पहुंची थीं। उन्होंने पत्र में पत्नी से मिलने की व्यवस्था कराने का अनुुरोध भी किया है।