बरेली। पेट्रोलियम मंत्रालय ने करीब चार माह से स्थगित पेट्रोल पंप आवंटन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, हिंदुस्तान और भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन ने लोकसभा चुनाव प्रक्रिया शुरू होते ही आवंटन प्रक्रिया स्थगित कर दी थी। तीनों कंपनियां 17 जून से लाटरी से आवंटन शुरू करेंगी।
24 दिसंबर 18 तक तीनों कंपनियों ने चिह्नित स्थानों पर पेट्रोल पंप खोलने के लिए आवेदन मांगे थे। इसके बाद जनवरी माह से कंप्यूटर लाटरी से आवंटन शुरू हुआ। बमुश्किल दो माह तक चली प्रक्रिया चुनावी तिथियां घोषित होते ही स्थगित हो गई थीं। चुनाव आचार संहिता दो सप्ताह पहले ही खत्म हो गई, लेकिन मंत्रालय से अनुमति नहीं मिली थी। मंत्रालय से अनुमति मिलते ही तीनों पेट्रोलियम कंपनियों ने लाटरी तिथियां तय कर दीं। बरेली परिक्षेत्र स्थित करीब सवा दो सौ पेट्रोल पंपों का आवंटन सोमवार से शुरू होगा। आवंटन प्रक्रिया पारदर्शी बनाने के लिए कंप्यूटर प्रणाली से लाटरी होगी।