फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षद आंदोलन : नगर आयुक्त को अब फोर्स बैठाएगी कुर्सी पर

विज्ञापन
विज्ञापन

आज पहुंचेंगे अपने दफ्तर, डीएम ने निगम में भारी फोर्स लगाने का दिया आदेश

बरेली। भाजपा के पार्षदों के आंदोलन की वजह से पांच दिन से अपने दफ्तर में नहीं बैठ पा रहे नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. को अब पुलिस फोर्स उनकी कुर्सी पर बैठाएगी। नगर आयुक्त सोमवार को अपने दफ्तर पहुंचेंगे। पार्षदों के उग्र तेवरों के मद्देनजर डीएम ने इस दौरान एडीएम सिटी को भारी तादाद में पुलिस फोर्स की तैनाती कराने को कहा है ताकि विरोध में कोई माहौल खराब न कर पाए।
विज्ञापन

नगर आयुक्त और पार्षदों के बीच इंदिरा मार्केट में रखी पोर्टेबल शॉप हटवाने के मुद्दे पर तनातनी शुरू हुई थी। नगर आयुक्त की रिपोर्ट पर डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार से इस प्रकरण की जांच कराई। इसके आधार पर नगर आयुक्त ने भाजपा पार्षद विनोद सैनी और व्यापारी नेता दर्शन लाल भाटिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी थी। इसके बाद पार्षदों ने नगर आयुक्त के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। तभी से नगर निगम में पार्षद लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।
लंबी छुट्टी पर गए नगर आयुक्त मंगलवार को लौटे तो अपने कार्यालय में नहीं बैठ पाए। 11 जून को सिटी मजिस्ट्रेट ने नगर निगम में धारा 144 लागू कर दी, फिर भी पार्षदों ने प्रदर्शन किया। 14 जून को पार्षदों ने नगर आयुक्त के पुतले पर जूते बरसाए तो सिटी मजिस्ट्रेट ने 15 जून को नौ पार्षदों समेत 29 लोगों पर एफआईआर दर्ज करा दी। रविवार को पुलिस की ओर से भी पार्षदों पर केस दर्ज करा दिया गया। इसके बाद सोमवार को नगर आयुक्त को उनके दफ्तर में भी बैठाने की तैयारी है। डीएम ने एडीएम सिटी महेंद्र कुमार को आदेश दिया है कि वह एसपी सिटी के साथ नगर निगम में पर्याप्त फोर्स लगाना सुनिश्चित करे।
विज्ञापन


नगर निगम में चल रहे बवाल की वजह से सरकारी काम बाधित हो रहे हैं। नगर आयुक्त अपने दफ्तर नहीं जा पा रहे हैं। एडीएम सिटी को निर्देश दिया गया है कि वह सोमवार को नगर निगम में एसपी सिटी के साथ भारी पुलिस फोर्स तैनात करें। -वीरेंद्र कुमार सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें