फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज और झुलसाएगी धूप कल से छाएंगे बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बढ़ते पारे से लोग गर्मी से बेहाल हैं। एक ओर दोपहर झुलसा रही है तो रातें बेहद गर्म हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़त और न्यूनतम में करीब एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। रात के तापमान में गिरावट के बाद भी लोगों को चैन नहीं मिल सका। दिन में आसमान से बरस रही आग के बीच लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर रहा है।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के डायरेक्टर डॉ. जेपी गुप्ता ने मंगलवार की शाम को पश्चिमी विक्षोभ हावी होने की संभावना जताई है। इससे आगामी करीब हफ्ते भर सुबह और शाम को हल्के बादल छाने से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही, दिन के तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज होने की संभावना जताई है। सोमवार को सुबह खिली धूप दोपहर तक लोगों को झुलसाने लगी। दिन में अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री जा पहुंचा। वहीं, रात को राहत की आस लगाए शहरवासियों को निराश होना पड़ा। न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जहां एक ओर लगातार तापमान में हो रही बढ़ोतरी हो रही है तो दूसरी ओर, दिन भर में घंटो तक हो रही बिजली की अघोषित कटौती भी लोगोें को परेशान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें