बरेली। मां मनोकामना वैष्णो धाम मंदिर के नौवें वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में सोमवार को श्री शिव शक्ति सेवा समिति की ओर से भव्य दुर्गा जागरण का आयोजन हुआ। जिसमें दिल्ली से आए सुप्रसिद्ध भजन सम्राट नरेंद्र चंचल और भजन गायिका जूली सिंह ने पूर्ण रात्रि जागरण कर मां की महिमा का गुणगान किया।
भजन सम्राट नरेंद्र चंचल ने ‘ओ जंगल के राजा’, ‘चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है’, ‘ओ मां मुझे तेरी जरूरत है’, ‘बेटा जो बुलाए मां को आना चाहिए’ गाकर भक्तों को थिरकने पर और मां का जयघोष करने पर विवश कर दिया। इसके अलावा जूली सिंह ने ‘तेरे होते हुए क्यों झोली खाली’, ‘पर्वत पर डेरा है, बड़ा जलवा तेरा है’, ‘अपने बच्चों की पल-पल रक्षा करने वाली ये है मां शेरावाली’ समेत अन्य सुमधुर भजन सुनाकर भक्तों को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। जागरण के दौरान संरक्षक राजेश प्रकाश अग्रवाल, अजय शर्मा, विकास, राजकुमार अग्रवाल, विनोद कुमार व अन्य मौजूद रहे।