फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की तरफ से हैदराबाद में खेलेगा बरेली का एहतिशाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कोटला विजय भास्कर रेड्डी इंडोर स्टेडियम हैदराबाद, तेलंगाना में 11 से 16 जून तक आयोजित होने वाली द्वितीय इंडिया ओपन इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप, 2019 (जी-1) में बरेली के एहतिशाम भारत की टीम से प्रतिभाग करेंगे। इसके लिए वह एक दिन पहले यहां से हैदराबाद के लिए रवाना हो गए। जिले के ताइक्वांडो एसोसिएशन के पदाधिकारियों व खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन

जिले के कस्बा सेंथल निवासी टेंट व्यवसायी तहरीम हुसैन के पुत्र एहतिशाम ने टीवी पर ताइक्वांडो गेम देख उसे सीखने की ठानी। कस्बे के अपने एक दोस्त के साथ कुछ दिन तक अभ्यास करने के बाद वह बरेली में कोच भानु प्रताप से ट्रेनिंग लेने लगे। लगन व कड़े अभ्यास के चलते एहतिशाम जल्द ही ब्लैक बेल्ट धारी बन गए। तीन साल पहले हुई जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उन्होंने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने 2018 में जयपुर में और 2019 में आगरा में हुई राष्ट्रीय ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रदेश की टीम से प्रतिभाग किया। इसके अलावा 2018 में दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में हुई अंतरराष्ट्रीय ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भी एहतिशाम ने प्रतिभाग किया। इस बार फिर 11 जून से 16 जून तक तेलंगाना के हैदराबाद स्थित कोटला विजय भास्कर रेड्डी इंडोर स्टेडियम में देश की ओर से खेलने का मौका एहतिशाम को मिला है। वह इसके लिए एक दिन पहले हैदराबाद के लिए रवाना होकर रविवार देर सायं वहां पहुंच गए। एहतिशाम ने बताया कि इस बार उसकी तमन्ना मेडल लाने के साथ आगे भी देश के लिए खेलते रहने की है। एहतिशाम की इस सफलता पर उनके कोच भानु प्रताप सिंह के अलावा एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश बोरा, सचिव अकमल खान, शालनी, कमल कुमार आदि ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें