बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही नार्थ जोन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बरेली विजेता बना। लखनऊ ने दूसरा और रायबरेली की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के जूनियर बालक वर्ग में विवेक, पवन, अनुज, नवीन ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को परास्त कर गोल्ड, रजनीश, मिथुन, हर्षित और नितिन ने सिल्वर और निपुण, शिभम, यश और सार्थक ने ब्रौंज मेड़ल हासिल किया। सब जूनियर बालक वर्ग में सीतापुर के शौर्य और लक्ष्य ने गोल्ड, बरेली के दिव्यांश गौतम और मुस्तफा ने सिल्वर, बरेली के तन्मय चौधरी और कुनाल ने ब्रौंज मेडल प्राप्त किया। बालिका वर्ग में बरेली की दीपशिखा चौधरी ने गोल्ड हासिल किया। कैडेट बालक वर्ग में विशाल, सागर और राकेश ने गोल्ड, अंकित, मयंक सागर और अजय ने सिल्वर, अभिषेक और कुश ने ब्रौंज मेडल प्राप्त किया।
विजेता टीमों और खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो संघ के सचिव सीके शर्मा ने ट्रॉफी और मेडल प्रदान किए। इस मौके पर बरेली स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश बोरा, सचिव अकमल खां, भानु प्रताप सिंह, नेहा, फैसल के अलावा राष्ट्रीय रेफरी रंजीत कौर, डॉ. पंकज कुमार, विपिन सागर आदि मौजूद रहे। एसोसिएशन अध्यक्ष हरीश बोरा और कोषाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों का चयन नेशनल स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियशिप पर प्रयागराज का कब्जा
बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही 39वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप प्रयागराज की टीम ने हासिल की। मऊ की टीम दूसरे और आगरा की टीम तीसरे स्थान पर रही। उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता तीन दिन पहले शुरू हुई थी। रविवार को आखिरी दिन ताइक्वांडों की विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाते हुए मेडल जीते। सर्वाधिक मेडल जीतकर प्रयागराज की टीम ने चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया।