फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्लाह की बारगाह में अमन-चैन को उठे हजारों हाथ .

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अमन और भाईचारे का पर्व ईद-उल-फितर जोश-ओ-खरोश के साथ संपन्न हुआ। सुबह बड़ी ईदगाह में ईद की नमाज पढ़ी गई। अल्लाह की बारगाह में हजारों मुस्लिमों ने हाथ उठाकर अल्लाह से मुल्क में अमनचैन के लिए दुआ की। बड़ी संख्या में पुलिस तैनात रही। सभी ने आपस में गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इसी के साथ अन्य ईदगाहों और मस्जिदों में भी नमाज अदा की गई। सबसे पहले ईदगाह प्रबंध समिति के अध्यक्ष और महामंत्री ने बारी-बारी से तकरीर कर समाज को नेक राह पर चलने के साथ विश्व पर्यावरण दिवस के बारे में जानकारी देते हुए समाज से अधिक से अधिक पौध रोपित करने का संदेश दिया।
विज्ञापन

पेश इमाम मौलाना हुजूर अहमद मंजरी ने नमाजियों को अल्लाह के बताए रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रमजान में रोजे रखने के बाद अल्लाह के प्रति शुक्रिया अदा करने का दिन है। परवरदिगार ने हम सभी को रोजे रखने के काबिल बनाया। अल्लाह की बारगाह में इबादत करने का शऊर अता फरमाया। मौलाना ने कहा कि मुल्क के प्रति हमारी बहुत जिम्मेदारियां हैं, जिसे ईमानदारी से निभाना चाहिए। हमें अपने उसूलों पर हमेशा चलना चाहिए और रोज नमाज के साथ जकात भी अदा करनी चाहिए। जरूरतमंदों और गरीबों की मदद करना इंसानियत है। इसके बाद पेश इमाम ने ईद की नमाज अदा कराई और दुआ मांगी। नमाज के बाद ईदगाह क्षेत्र के बने कब्रिस्तान में सैकड़ों मुसलमानों ने अपने बुजुर्गों और उन लोगों की मजार पर गुलाब के फूल चढ़ाकर और अगरबत्तियां जलाकर दुआएं मांगी।

पॉलिथीन अभियान की उड़ी धज्जियां
शाहजहांपुर। नमाज के बाद ईदगाह क्षेत्र के बने कब्रिस्तान में सैकड़ों मुसलमानों ने अपने बुजुर्गों और उन लोगों की मजार पर गुलाब के फूल चढ़ाकर और अगरबत्तियां जलाकर दुआएं मांगी। ईद के अवसर पर बड़ी ईदगाह में प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन के पॉलिथीन के खिलाफ चल रहे अभियान की जमकर धज्जियां उड़ीं। हालांकि ईदगाह प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने नमाज से पूर्व पर्यावरण का हवाला देते हुए सभी से पॉलिथीन का उपयोग नहीं करने का संदेश जरूर दिया, लेकिन वहां दुकानों पर खासतौर पर गुलाब के फूल बेंचने वालों को किसी ने नहीं रोका। दुकानों पर पॉलिथीन का उपयोग होता दिखा।
विज्ञापन


डीएम-एसपी ने भी मिली ईद, टॉफियां बांटीं
शाहजहांपुर। बड़ी ईदगाह में ईद की नमाज की व्यवस्था दुरुस्त रखने और हर स्थिति पर कड़ी नजर रखने के लिए डीएम अमृत त्रिपाठी, एसपी डॉ. एस चन्नप्पा, एसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी, एडीएम नरेंद्र सिंह, नगर आयुक्त विद्या शंकर सिंह समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। नमाज के बाद लोगों ने बच्चों के साथ डीएम-एसपी से गले मिलकर मुबारकबाद दी। इस दौरान बच्चों ने डीएम-एसपी को फूल देकर मुबारकबाद दी। वहीं डीएम ने बच्चों को टाफियां देकर उन्हें खुश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें