फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने बनायी आकर्षक कलाकृतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। राज्य ललित कला अकादमी के तत्वाधान में गंगाशील महाविद्यालय फैजुल्लापुर में चल रहे समर आर्ट वर्कशॉप में विद्यार्थियों को आकर्षक कलाकृतियां बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

कार्यशाला संयोजिका डॉ. शशि बाला राठी ने बताया कि 8वें दिन वर्कशॉप में विद्यार्थियों को मधुबनी कला, दृश्य चित्रण, मूर्तिकला का प्रशिक्षण दिया गया। मधुबनी लोककला के चित्रण के लिए कैनवास को गोबर मिट्टी की दीवार सरीखा लुक दिया गया ताकि वास्तविक स्थिति नजर आ सके। यहां लखनऊ से आए मूर्तिकार अमन कुमार प्रशिक्षण दे रहे हैं। दो वर्गों में विभाजित कार्यशाला 10 जून तक चलेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें