फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर दो बाइकों की भिड़ंत में ट्रक चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नेशनल हाईवे पर दो बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत में एक ट्रक चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

फरीदपुर के परा मोहल्ला निवासी 32 वर्षीय राजकुमार पुत्र महीपाल ट्रक चलाता था। पत्नी अनीता ने बताया कि सोमवार सुबह राजकुमार शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती अपने रिश्तेदार को देखने आए थे। वह शहर से बाइक पर अपने घर लौट रहे थे। बरेली-लखनऊ हाईवे पर बिथरी चैनपुर इलाके में टोल प्लाजा के पास उनकी गाड़ी में एक दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। इसमें गंभीर चोटें आने से राजकुमार की मौके पर मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


चोरी करते युवक को रंगेहाथ दबोचा
बरेली। रविवार रात इज्जतनगर इलाके के बड़ी विहार निवासी दीपक ने नगर निगम की गाड़ी अपने घर के पास खड़ी कर ली थी। आधी रात के करीब वहीं का करन सिंह निगम की गाड़ी की बैटरी खोल रहा था। तभी दीपक ने देख लेने पर करन सिंह को रंगेहाथ दबोच लिया। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची इज्जतनगर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर मनोज त्यागी ने बताया कि करन सिंह के खिलाफ चोरी के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की गई है। सोमवार को उसका चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें