फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना से ऐन पहले फिर चढ़ा सेंसेक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एग्जिट पोल में दोबारा मोदी सरकार बनना साफ होते ही सेंसेक्स ने लंबी छलांग लगाई थी। अब मतगणना से ऐन पहले सेंसेक्स फिर 140 अंक ऊपर चढ़ गया। बाजार विशेषज्ञों ने बताया कि परिणाम आने के बाद बाजार में और ज्यादा तेजी आ सकती है। हालांकि बुधवार सुबह से प्रॉफिट बुकिंग हल्की रही।
विज्ञापन

बुधवार सुबह से बाजार में भारी उतार चढ़ाव होना शुरू हो गए थे लेकिन भारतीय सूचकांक मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। लोकसभा चुनाव के नतीजों की पूर्व संध्या पर निवेशक नतीजों के प्रति उत्साहित मगर बेहद सावधान दिखे। बंबई सूचकांक 39,249 उच्च स्तर छूने के बाद 140 अंक बढ़कर बंद हुआ जबकि निफ्टी 29 अंक बढ़कर 11,738 पर बंद हुआ। निफ्टी में 30 में से 25 शेयर बढ़त के साथ हुए। बाजार में तेजी व्यापक रूप से देखी गयी और 969 शेयर तेजी के साथ और 770 शेयर थोड़ी मंदी के साथ बंद हुए।
बैंकिंग सूचकांक बैंक निफ्टी 0.7 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ। सेक्टोरल इंडेक्स में 11 में से 9 सेक्टर तेजी के साथ बंद हुए। आईटी और एफएमसीजी सेक्टर को छोड़कर सभी सेक्टर में तेजी देखी गयी। गुरुवार सुबह मतगणना शुरू होगी और दूसरी ओर बाजार में माहौल काफी उतार चढ़ाव भरा रहेगा। बाजार विशेषज्ञ राजीव अग्रवाल और सीए मनोज मंगल ने बताया कि एक्जिट पोल के नतीजे सही साबित हुए तो शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी रहेगी जो कुछ दिनों तक बरकरार रहेगी। दोनों विशेषज्ञों ने सुझाव दिया है कि निवेशक सावधानी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें