फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंट की सबसे पहले, बिथरी की सबसे बाद में खत्म होगी मतगणना

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सबसे पहले मतगणना बरेली कैंट की समाप्त हो जाएगी, जबकि सबसे बाद में बिथरी चैनपुर विधानसभा क्षेत्र में वोटों की गिनती होगी। अधिकारियों का दावा है कि मतगणना का काम दो से तीन बजे तक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

23 मई को परसाखेड़ा एसएफसी गोदाम में सुबह आठ से बजे सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों के 3427 बूथों की मतगणना होगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के बूथों की मतगणना के लिए 14 टेबल लगेंगी। बूथों की गिनती के आधार पर सबसे कम चक्र बरेली कैंट विधानसभा क्षेत्र के होंगे। यहां 338 बूथों की गिनती 24 राउंड में पूरी हो जाएगी। इसके बाद आंवला विधानसभा में 340 बूथों की वोटों की गिनती भी 24 राउंड में ही पूरी होगी। इसके बाद नवाबगंज विधानसभा में 356 बूथों की वोटों की गिनती के लिए 26 चरण चलेंगे। जबकि फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र में 27 राउंड में वोटों की गिनती पूरी होगी। यहां 369 बूथों हैं। इसके बार मीरगंज में 27 चक्र में 374 बूथों की मतगणना होगी। बहेड़ी विधानसभा में 406 बूथ हैं। इनके लिए वोटों की गिनती में 29 राउंड लगेंगे। जबकि भोजीपुरा में 407 वोटों की गिनती भी 29 राउंड में पूरी होगी। बिथरी चैनपुर विधानसभा में मतगणना के सबसे ज्यादा राउंड होंगे। इस विधानसभा क्षेत्र में 422 बूथों की गिनती 31 चरण में पूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें