बरेली। दि बरेली ट्रक ओनर्स ट्रांसपोटर्स डम्प डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सोमवार को डीएम को सम्बोधित ज्ञापन एडीएम सिटी को सौंपा। ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष शोभित सक्सेना और प्रभारी दानिश जमाल ने बताया कि कुछ माफिया ट्रांसपोर्टर और गाड़ी मालिक खनन अधिकारी से रुपये लेकर सांठ-गांठ से एक रॉयल्टी पर कई बार खनन करा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि इससे राजस्व का नुकसान होने के साथ ही, प्रति कुुंतल रेता बजरी पर ट्रांसपोर्ट के गाड़ी मालिक को भी नुकसान हो रहा है। उन्होंने अवैध खनन रोकने के लिए अधिकारियों पर शिकंजा कसने की मांग की। साथ ही, ट्रांसपोर्ट यूनियन का एक उड़नदस्ते के साथ रात में निगरानी किए जाने की मांग की। जिस पर एडीएम सिटी ने अवैध खनन रोकने के लिए प्रभावकारी कदम उठाने का आश्वासन दिया। यहां संरक्षक अमजद सलीम, अमरजीत सिंह बक्शी, देवेंद्र जोशी, दीपक सिंह, नीरज शर्मा आदि मौजूद रहे।