फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल शिक्षक गिड़गिड़ाता रहा, पुलिस पब्लिक वीडियो बनाते रहे

Wed, 16 May 2018 01:37 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
deadbody
विज्ञापन
बिशारतगंज-चाढ़पुर मार्ग पर सोमवार शाम तेज रफ्तार जेसीबी की टक्कर से गंभीर रूप से घायल शिक्षक पुलिस और पब्लिक से जान बचाने की गुहार करता रहा। पुलिस घायल से सवाल पूछती रही। संवेदनहीन तमाशबीन पब्लिक और पुलिस मोबाइल से वीडियो बनाती रही। समय से उपचार नहीं मिल पाने के कारण मंगलवार सुबह चार बजे शिक्षक ने भोजीपुरा के अस्पताल में दम तोड़ दिया। लापरवाही से प्राथमिक शिक्षक संघ में नाराजगी है। बताया जाता है कि शिक्षक को रौंदने वाला जेसीबी चालक हेडफोन लगाए था।
विज्ञापन

मझगवां ब्लॉक के बेहटा बुजुर्ग गांव के प्राथमिक विद्यालय में तैनात इंचार्ज हेडमास्टर इस्तकार अहमद (38) मूल रूप से अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव राजपुरकलां के रहने वाले थे। वर्तमान में वह फरीदपुर में डायट की आवासीय कॉलोनी में परिवार के साथ रह रहे थे। सोमवार को वह विद्यालय बंद करने के बाद बीमार चल रहे अपने पिता कल्लू टेलर को देखने फरीदपुर जा रहे थे। चाढ़पुर मार्ग पर मिर्जापुर तिराहे के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार जेसीबी ने सामने से टक्कर मार दी। जेसीबी का पंजा टीचर के पेट के अंदर घुस गया। हादसे के बाद जेसीबी चालक फरार हो गया।
मौके पर तमाशबीनों की भीड़ लग गई। सूचना के काफी देर बाद यूपी 100 की गाड़ी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल टीचर को जल्द अस्पताल भिजवाने के बजाए उससे सवाल जवाब करने शुरू कर दिए। घायल टीचर का मौके पर वायरल वीडियो में वह पुलिस से गुहार कर रहा है कि ’भाई मेरी जान बचा लो।’ पब्लिक भी वीडियो बनाने में मशगूल रही। करीब घंटे भर बाद एंबुलेंस पहुंची। भोजीपुरा के एसआरएमएस में मंगलवार सुबह चार बजे उनकी मौत हो गई। मृत टीचर की पत्नी शमा परवीन के अलावा तीन छोटी बेटियां है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें