कर्नाटक की जीत की खुशी में बांटी मिठाई
बरेली। कर्नाटक में भाजपा को मिली कामयाबी की खुशी में भाजपा समर्थित वकीलों ने मंगलवार को मिठाई बांटी। बड़ा वकालत खाना पर भाजपा समर्थित वकीलों ने इकट्ठा होकर एक-दूसरे को बधाई दी। इसके बाद मिष्ठान वितरण किया गया। इस मौके पर दिगंबर पटेल, अमित सिंह, ललित मोहन, नाजमा परवीन, अरविंद तोमर, धारा सिंह, विकल चंद गंगवार, अंगन सिंह आदि शामिल रहे।