बरेली। किला रेलवे क्रॉसिंग सोमवार रात आठ बजे से मंगलवार सुबह छह बजे तक बंद रहेगा। वार्षिक मरम्मत के लिहाज से पूर्वोत्तर रेलवे ने यह फैसला लिया है। इस दौरान आसपास के रास्तों से आवागमन की व्यवस्था रहेगी।
पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के पीआरओ ने बताया कि इज्जतनगर और बरेली सिटी स्टेशन के बीच स्थित किला रेलवे क्रॉसिंग संख्या 246 स्पेशल को सोमवार रात आठ बजे से मंगलवार सुबह छह बजे तक बंद रखा जाएगा। इस दौरान तकनीकी टीम रेल पथ की मरम्मत करेगी। बताया कि लोगों को इससे असुविधा हो सकती है पर उनके आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग खुले रहेंगे। ओवरब्रिज के ऊपर से वाहनों का संचालन जारी रहेगा। इसके साथ ही कटघर व श्मशान भूमि वाली रेलवे क्रॉसिंग भी खुली रहेंगी। लोग इन रास्तों से होकर आवागमन कर सकते हैं।