बरेली। पूर्वोत्तर और मध्य पूर्व रेल प्रशासन ने कोहरे और खराब मौसम केचलते निरस्त चल रही 15 ट्रेनों के निरस्तीकरण की तिथि बढ़ा दी है। इसके अलावा दो गाड़ियों के फेरों में कमी की है।
रेलवे के उच्च पदस्थ सूत्रों केमुताबिक खराब मौसम के कारण ट्रेनों का परिचालन 12 दिसंबर 2018 से 15 फरवरी तक निरस्त किया गया था, लेकिन मध्य पूर्व रेल प्रशासन ने ट्रेनों के निरस्तीकरण की तिथि को बढ़ाकर अब दो अप्रैल कर दिया है। जानकारी के मुताबिक बरौनी-अंबाला हरिहरनाथ एक्सप्रेस 28 मार्च तक, पोरबन्दर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस (19269) को 29 मार्च, अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस (22424), अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस (14674), लखनऊ जंक्शन-आनन्द विहार एक्सप्रेस (12583), आनन्द विहार-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस (12584), किशनगंज-अजमेर गरीब नवाज एक्सप्रेस (15715), सहरसा-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस (15209), लखनऊ-मेरठ सिटी राज्यरानी एक्सप्रेस (22453), मेरठ सिटी-लखनऊ जंक्शन राज्यरानी एक्सप्रेस (22454) को 31 मार्च तक केलिए निरस्त किया गया है।
इसके अलावा गोरखपुर -अमृतसर एक्सप्रेस (22423), अंबाला-बरौनी हरिहरनाथ एक्सप्रेस (14524), जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस (14673), मुजफ्फपुर-पोरबन्दर एक्सप्रेस (19270) और अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस (15210) को एक अप्रैल तक रद्द किया गया है। वहीं अजमेर-किशनगंज एक्सप्रेस (15716) दो अप्रैल तक रद्द की गई है।
सूत्रों केमुताबिक 31 मार्च रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस (15273) के फेरे घटाए गए हैं। अब यह ट्रेन 21, 28 फरवरी, 07, 14, 21, 28 मार्च (प्रत्येक बृहस्पतिवार) को निरस्त रहेगी। इसके अलावा आनन्द विहार टमिर्नस-रक्सौल एक्सप्रेस (15274) भी 22 फरवरी, 01, 08, 15, 22 एवं 29 मार्च (प्रत्येक शुक्रवार) को निरस्त रहेगी ।
गजरौला रुकेगी आला हजरत एक्सप्रेस
बरेली। जंक्शन से नया भुज जाने वाली आला हजरत एक्सप्रेस अब गजरौला में भी रुकेगी। लंबे समय से क्षेत्रवासियों की ट्रेन का गजरौला में ठहराव करने की मांग थी। बृहस्पतिवार को दिल्ली प्रतापगढ़ एक्सप्रेस का पिलखुआ और कुंभ एक्सप्रेस का लक्सर ठहराव किया गया था।
शुक्रवार को सुबह 9.12 बजे गजरौला जंक्शन रुकी। प्लेटफार्म पर मुरादाबाद डिवीजन के डीआरएम अजय सिंघल समेत अनेक अधिकारी उपस्थित थे। दो मिनट रुकने के बाद उन्होंने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। उन्होंने कहा कि यात्री सुविधा बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार प्रतिबद्ध है। आला हजरत एक्सप्रेस का ठहराव इसकी एक कड़ी है।
इलाहाबाद हरिद्वार एक्सप्रेस का इंजन फेल
बरेली। इलाहाबाद से हरिद्वार जा रही ट्रेन का इंजन पीतांबरपुर स्टेशन पर फेल हो गया। एक घंटे तक ट्रेन अप लाइन पर खड़ी रही। ड्राइवर ने इंजन ठीक करने की प्रयास भी किया, बाद में जंक्शन से दूसरा इंजन लाकर ट्रेन को बरेली के लिए रवाना किया गया। शुक्रवार पर पौने पांच बजे इलाहाबाद-हरिद्वार एक्सप्रेस पीतांबरपुर स्टेशन से गुजर रही थी कि इंजन झटके लेते हुए बंद हो गया। काफी देर तक इंजन ठीक नहीं हुआ तो यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद जंक्शन से दूसरा इंजन लाकर ट्रेन को रवाना किया गया।
किसान एक्सप्रेस रद्द, अन्य ट्रेनें भी लेट
ज्यादा लेट चलने के कारण रेलवे ने धनबाद से लुधियाना जाने वाली किसान एक्सप्रेस को रद्द कर दिया। शाम को ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों को ट्रेन के न आने का पता चला तो उन्होंने टिकट वापस करके यात्रा निरस्त कर दी। इसके अलावा पंजाब मेल एक, काशी विश्वनाथ एक, गुवाहाटी एक्सप्रेस दो घंटे रही।