फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माननीय आज करेंगे जंक्शन की सेकेंड एंट्री का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। यात्रियों के लिए बरेली जंक्शन के सेकेंड एंट्री गेट और सीसीटीवी रूम का लोकार्पण माननीयों द्वारा आज दोपहर दो बजे किया जाएगा। मुरादाबाद मंडल के डीआरएम एके सिंघल के मुताबिक इस दौैरान केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल, सांसद धर्मेंद्र कश्यप, विधायक शहर अरुण कुमार, विधायक डीसी वर्मा मौजूद रहेंगे। इसके अतिरिक्त, स्वचालित सीढ़ियों और नगरिया सादात स्टेशन के लिए फुट ओवरब्रिज का शिलान्यास भी किया जाना है।
विज्ञापन

डीआरएम के मुताबिक एंट्री के शुरू होने से सुभाष नगर, नेकपुर, बदायूं रोड की कॉलोनी आदि के लोगों को टिकट खरीद कर लखनऊ और मुरादाबाद दिशा की ट्रेनों में यात्रा करने में आसानी होगी। अब तक लोग जंक्शन की टिकट विंडों से ही टिकट खरीदते थे। रेल डायरेक्टर मनोज मीणा ने बताया कि सेकेंड एंट्री में लोग कार से भी पहुंच सकेेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें