फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रस्साकशी और जिम्नास्टिक में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कांती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की मेजबानी में विद्या भारतीय अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता डोरी लाल अग्रवाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू हुई। पहले दिन रस्साकशी और जिम्नास्टिक में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों ने मेडल प्रदान किए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों से आए 169 बालक और 123 बालिकाएं हिस्सा ले रही हैं। जिम्नास्टिक अंडर-14 बालक वर्ग में वैभव चौरसिया प्रथम, आकाश तिवारी द्वितीय और कमल तृतीय रहे। बालिका वर्ग में अंडर-14 में अवंतिका पाल प्रथम, नैना द्वितीय और विदूषी तृतीय रहीं। अंडर-17 में खुशी पांडेय प्रथम, साक्षी द्वितीय और निकिता तृतीय रहीं। अंडर-19 में काजल प्रथम, ऊषा द्वितीय और राज नंदनी तृतीय रहीं। रस्साकशी बालिका वर्ग अंडर-14 में राजस्थान प्रथम, उत्तर प्रदेश द्वितीय और मध्य प्रदेश तृतीय रह।
अंडर-17 में उत्तर प्रदेश प्रथम, राजस्थान द्वितीय और मध्यम प्रदेश तृतीय रहा। अंडर-19 में मध्य क्षेत्र प्रथम, राजस्थान द्वितीय और वेस्ट यूपी तृतीय रहा। इस दौरान महापौर डॉ. उमेश गौतम, नगर विधायक डॉ. अरुण कुमार, विधायक राजेश कुमार मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल, आरएसओ लक्ष्मी शंकर, एनईआर रेलवे के क्रीड़ा सचिव पदमवीर सिंह, प्रेमा पानू, सरोज अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें