फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार रोडवेज बसों का चालान काटा तो बाकी हुए राइट टाइम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लाल फाटक होकर बदायूं दिशा को रोडवेज बसों का संचालन रुकने का नाम नहीं ले रहा था। अमर उजाला की खबरों के बाद एसपी ट्रैफिक ने बुखारा मोड़ पर स्टाफ की ड्यूटी चेंज कर दी। यहां तैनात नए एचसीपी ने सोमवार को शहर दिशा से बदायूं की ओर जा रहीं चार रोडवेज बसों के धड़ाधड़ चालान काट दिए। प्रत्येक बस के स्टाफ से पांच सौ रुपये जुर्माना वसूला गया। इस कार्रवाई से परिवहन निगम स्टाफ में हड़कंप मच गया। कंडक्टरों ने एक दूसरे को कॉल करके सूचना दी तो लाल फाटक क्रासिंग होकर बस संचालन बंद हो गया। शहर से फरीदपुर जाकर बसें लंबा फेर खाकर बुखारा मोड़ आईं और बदायूं की ओर निकलीं। बदायूं से आने वाली बसों को चौपुला होकर शहर में लाया गया।
विज्ञापन

सोमवार को बुखारा मोड़ पर तैनात किए गए एचसीपी शाने आलम ने सख्ती से वाहनों की रोकथाम की तो लाल फाटक रोड पर जाम की समस्या काफी हद तक खत्म हो गई, जिसका सीधा फायदा सेतु निगम को हुआ और निर्माण कार्य निर्बाध गति से जारी रहा। बदायूं जाने वाली बसों को शहर से फरीदपुर होकर बुखारा मोड़ पर लाने और फिर बदायूं ले जाने के निर्देश परिवहन निगम के अधिकारी पहले ही दे चुके हैं। बावजूद कई बसों के ड्राइवर नियम तोड़कर लाल फाटक होकर ही जा रहे थे। सोमवार को भी ऐसा ही हुआ। बदायूं डिपो की दो, बरेली और आगरा डिपो की एक-एक बस के ड्राइवर डाकघर के पास तैनात ट्रैफिक मैन की बात अनसुनी करके बुखारा मोड़ तक बसों को ले गए। यहां शाने आलम ने इन बसों को रोक लिया और चालान काटकर पांच-पांच सौ रुपये वसूल लिए। इसके बाद बसों को हिदायत के साथ बदायूं रवाना किया गया। इनके अलावा एक लोड ट्रक का भी चालान काटा गया। इसके बाद शाम तक कोई बस इस रूट से नहीं आई।

चौपुला रोड पर बढ़ी वाहनों की आवाजाही
बदायूं दिशा से आने वाली बसों को महेशपुरा फाटक से चौपुला रोड होते हुए शहर में एंट्री दी गई। इससे चौपुला ओवरब्रिज और चौराहे पर आम दिनों के मुकाबले ट्रैफिक बढ़ गया। टीआई जेएन अस्थाना ने अतिरिक्त स्टाफ लगाकर यहां व्यवस्था दुरुस्त कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें