फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झंडी और गंगा पूजन के साथ रुहेलखंड का मिनी अर्धकुंभ ककोड़ा मेला शुरु

Sat, 17 Nov 2018 12:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
काकोड़ा मेला
विज्ञापन
गंगा किनारे चादर की रेत पर लगने वाला रुहेलखंड का मिनी अर्धकुंभ मेला ककोड़ा झंडी और गंगा पूजन के साथ शुक्रवार को विधिवत शुरू हो गया। जिला पंचायत के एएमए सीपी सिंह राघव और कर्मचारी शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे झंडी लेने को सिद्धपीठ मां ककोड़ा वन देवी मंदिर पहुंचे। वहां पूजा करने के बाद झंडी लेकर करीब दस बजे मेला स्थल गंगा घाट पहुंचे। जहां पूजन की तैयारी शुरू की गई।
विज्ञापन


दोपहर करीब एक बजे डीएम दिनेश कुमार सिंह और एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव प्रशासनिक और पुलिस अमले के साथ मेला स्थल गंगा पहुंच गए। जहां जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चंद्रा, डीएम, एसपी सिटी ने हवन पूजन कराया। अपराह्न करीब तीन बजे गंगा मैया की दुग्ध, दही अर्पित कर पूजा की गई। डीएम ने गंगा किनारे झंडी लहराने के बाद स्थापित कर दी। साथ ही मेला सकुशल संपन्न कराने की देवी देवताओं से कामना की। इसके साथ ही मेला ककोड़ा शुरू होने की रस्म पूरी हुई। पंडित प्रदीप शर्मा ने पूजा-अर्चना कराई गई।

इस मौके पर एसडीएम सदर पारसनाथ मौर्य, स्वामी मधुसूदनाचार्य, नन्हेदास धर्मगिरि प्रधान ककोड़ा अनिल द्विवेदी आदि मौजूद रहे। मेला 30 नवंबर तक चलेगा। मुख्य स्नान कार्तिक पूर्णिमा के दिन 23 नवंबर को होगा। उस दिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाएंगे। मेले में देश भर से श्रद्धालु पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें