फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर, लक्सर, नजीबाबाद होकर नहीं जाएगीं अब कई ट्रेनें

Sat, 17 Nov 2018 12:05 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई ट्रेनों का रूट अगली सूचना तक के लिए परिवर्तित कर दिया है। रूट बदलने से अब कई महत्वपूर्ण गाड़ियां सहारनपुर, नजीबाबाद, लक्सर होते हुए अंबाला कैंट नहीं जाएंगी।
विज्ञापन

रेलवे के उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक डिब्रुगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस (15903) का मार्ग शुक्रवार से बदल गया है। अब यह ट्रेन सहारनपुर न जाकर मुरादाबाद से गाजियाबाद, दिल्ली जंक्शन और पानीपत जंक्शन होते हुए अंबाला कैंट आएगी-जाएगी। 17 नवंबर से सहरसा-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस (15209) भी मुरादाबाद से गाजियाबाद, दिल्ली जंक्शन, पानीपत जंक्शन होते हुए अंबाला कैंट आएगी, जाएगी। अब तक यह ट्रेन नजीबाबाद, लक्सर, सहारनपुर, यमुनानगर जगाधरी होते हुए अंबाला कैंट पहुंचती थी। कोलकाता-अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस (12357) जो अब तक सहारनपुर-लक्सर होते हुए अंबाला कैंट पहुंचती थी, वह भी इसी बदले रास्ते से चलेगी। 18 नवंबर से जालंधर सिटी-दरभंगा अंत्योदय एक्सप्रेस (22552) सहारनपुर नहीं जाएगी। इसे भी वाया अंबाला कैंट-पानीपत जंक्शन-दिल्ली जंक्शन-गाजियाबाद-मुरादाबाद होते हुए चलाया जाएगा। इसके अलावा सिर्फ एक दिन 18 नवंबर को अमृतसर-गोरखपुर जनसाधारण एक्सप्रेस (54542) अंबाला कैंट में एक घंटा रोककर चलाई जाएगी। इस ट्रेन के बरेली आने का समय 22:57 बजे निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें