जुलाई के महीने में हुई बारिश से बरेली में पंद्रह साल का नया रिकार्ड बनाया है। इस बारिश से ग्रामीण इलाकों में करीब एक फीट जल स्तर बढ़ने के संकेत मिले हैं। अगस्त और सितंबर में भी इसी तरह बारिश हुई तो रामनगर ब्लाक क्रिटिकल ग्रे से सामान्य श्रेणी में शामिल हो सकेगा। गांवों के जल स्तर में दो से ढाई फीट तक बढ़ सकता है। गन्ना और धान की खेती के लिए इस बारिश को बेहतर माना जा रहा है। जबकि हरी सब्जियों के लिए इस बारिश अच्छी नहीं रही है।
मौसम विभाग ने अगस्त और सितंबर के महीने में भी इसी तरह बारिश के संकेत दिए हैं। चार अगस्त तक अच्छी बारिश होने के संकेत हैं। उसके बाद तीन दिन तक मौसम साफ रहने की संभावना व्यक्त की जा रही है। कलक्ट्रेट के आंकड़ों के अनुसार बरेली की सभी छह तहसीलों में यह बारिश 3123 मिलीमीटर दर्ज हुई है। जो कि छह तहसीलों की औसत बारिश 502.6 मिलीमीटर है।
वर्ष बारिश (एमएम)
2002 1123.0
2003 1253.3
2004 0826.0
2005 0756.3
2006 1612.3
2007 1823.0
2008 2123.4
2009 1905.3
2010 1253.1
2011 1623.0
2012 1315.2
2013 2286.2
2014 1261.0
2015 1573.0
2016 .123.0
यह आंकड़ा सभी छह तहसीलों का जोड है। इसमें छह का भाग देकर औसत बारिश आंकी जा सकती है।
‘मौसम विभाग की एडवाइजरी के आधार पर अगस्त और सितंबर में भी अच्छी बारिश हो सकती है। जल स्तर में सुधार हुआ है, भविष्य में भी सुधार के संकेत हैं। यह बारिश धान और गन्ने के लिए अछी है लेकिन जहां पर जल भराव है, वहां हरी सब्जियों को क्षति हो सकती है।’ डा. धीरेंद्र वर्मा, जिला भूमि संरक्षण अधिकारी