फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 15 हजार युवाओं को रोजगार, मायूस लौटे 20 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नौकरी का सपना संजोए मंडल के 36,176 युवाओं ने सेवायोजन कार्यालयों की ओर से आयोजित रोजगार मेलों में साक्षात्कार दिया। इनमें से 15,458 युवा सफल रहे, जबकि 20,718 को मायूस लौटना पड़ा। वे रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं।
विज्ञापन

जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से आयोजित किए जाने वाले रोजगार मेलों में निजी कंपनियों को जिलास्तर पर बुलाकर बेरोजगार युवाओं को रोजगार मुहैया कराया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में मंडल में आयोजित रोजगार मेलों में 36,176 युवाओं ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 15,458 युवाओं का साक्षात्कार के आधार पर चयन किया गया। जबकि 20,718 को मायूस लौटना पड़ा। मंडल में बेरोजगार युवकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। दूसरी ओर, इस वित्तीय वर्ष में विभाग को रोजगार मेलों के आयोजन के लिए अब तक कोई दिशा-निर्देश नहीं मिले हैं।
नौकरी देने में बदायूं रहा अव्वल, बरेली पिछड़ा
बीते वित्त वर्ष में बदायूं में आयोजित 28 रोजगार मेलों में 4,223 युवाओं ने आवेदन किया था। इनमें 3,064 को नौकरी मिल सकी। ऐसे में नौकरी पाने वालों का प्रतिशत 72.56 रहा। पीलीभीत में 34 मेले लगाए गए। इसमें 5,877 ने पंजीकरण कराया। 3,273 को नौकरी मिली, जो 55.67 प्रतिशत रहा। शाहजहांपुर में आयोजित 31 मेलों में 6767 युवाओं ने पंजीकरण कराया। इनमें से 3,351 को नौकरी मिली। यहां नौकरी मिलने का प्रतिशत 49.52 रहा। बरेली में आयोजित 57 मेलों में 19,309 युवाओं ने आवेदन किया था। इनमें से 5,770 को ही नौकरी मिल सकी। यहां सफलता का प्रतिशत सिर्फ 29.88 रहा। संवाद
विज्ञापन


शासन की मंशा के अनुरूप मंडल के सभी जिलों में रोजगार मेलों का आयोजन किया गया। इनमें ज्यादा से ज्यादा कंपनियों को बुलाकर युवाओं को नौकरी दिलाने का प्रयास किया गया है। नए वित्तीय वर्ष में अभी शासन से मेला लगाने के लिए निर्देश नहीं आए हैं। निर्देश मिलने पर आयोजन किया जाएगा। - त्रिभुवन सिंह, सहायक निदेशक, सेवायोजन बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें