फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मैक तस्कर इशाकत आलूवाला पर 15 हजार का इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा की महिला नेता के साथ वायरल हुआ था फोटो
विज्ञापन

फतेहगंज पश्चिमी। स्मैक तस्करी के मामले में वांछित चल रहे स्मैक तस्कर इशाकत आलूवाला पर एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने 15 हजार का इनाम घोषित किया है। फतेहगंज पश्चिमी में पिछले साल दर्ज किए गए मामले में वह वांछित चल रहा है।
कस्बा के मोहल्ला सराय निवासी इशाकत आलू वाला लंबे समय से स्मैक तस्करी के धंधे में लिप्त है। वह शातिर स्मैक तस्कर नन्हें लंगड़ा का भतीजा है और उत्तराखंड समेत कई प्रदेशों में उसका स्मैक का धंधा फैला हुआ है। पिछले साल स्मैक तस्करी पकड़े जाने पर फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने उसे दो मामलों में नामजद किया था लेकिन उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका। दो महीने पहले उसकी फरारी की मुनादी भी कराई गई लेकिन उसने कोर्ट में सरेंडर नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक नाम के दो तस्कर होने का उठाता है फायदा
इशाकत आलूवाला काफी शातिर है। पिछले दिनों उसने अपने बरातघर में एक कार्यक्रम का आयोजन कर भाजपा नेताओं को आमंत्रित किया था। इसमें एक महिला नेता के साथ उसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। बताया जाता है कि कस्बे के स्मैक तस्कर रिफाकत के भाई का नाम भी इशाकत है और इशाकत आलूवाला ने कई बार अपना नाम सामने आने पर उसे जेल भिजवा दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें